फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते उड़खुली के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायतों में विकास के लिए धन आवंटन नहीं होने पर ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जताई। विकास खंड के सभी आदर्श गांवों के प्रधानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। विकास कार्यों के लिए जल्द धन आवंटित कराने की मांग की।
विज्ञापन

गरुड़ ब्लॉक में लमचूला, उड़खुली और लखनी गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत में चुने गए हैं। इसके बावजूद गावों में विकास कार्य ठप हैं। रास्ते बदहाल हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों की हालत भी अच्छी नहीं है। विकास के लिए बजट जारी नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान परेशान हैं। ग्राम प्रधानों ने बताया कि कई बार शासन और प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्या बताई गई। इसके बाद भी हालात जस के तस हैं। आदर्श ग्राम पंचायत को एक साल होने के बाद भी बजट की राह तकने के लिए मजबूर हैं। कहा कि ग्रामीण लगातार गांव की सड़कों, रास्तों को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को जवाब देना भी उन्हें भारी पड़ रहा है। ग्राम प्रधानों ने जल्द बजट आवंटित नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान उड़खुली राजन राम, प्रधान लमचूला पदम राम, नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें