फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग रोकने के लिए बरती जाएगी सख्ती

Fri, 10 Apr 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व संवर्धन एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर नजर रखने के लिए एसडीएम को क्षेत्रों में गैस वितरण प्रणाली की जांच करने के लिए कहा।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिकारियों को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए राजस्व वृद्धि के लिए ठोस कदम उठाने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे पारदर्शिता, जवाबदेही एवं फील्ड स्तर पर सक्रियता के साथ किया जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्धारित रोस्टर के अनुसार गैस वितरण की व्यवस्था करने और उपभोक्ताओं की शिकायत का निदान करने के निर्देश दिए। यूपीसीएल को एक सप्ताह में सभी सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दुग्ध उत्पाद, मसाले, अंडों की सघन सैंपलिंग, स्लॉटर हाउस, होटल, रेस्टोरेंट्स में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें