फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए

Sat, 06 May 2017 10:16 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
डीएम से शराब बंदी की मांग करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलौना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। शराब के खिलाफ लगातार आंदोलन चलाने के बावजूद अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं रुकने पर क्षेत्र की महिलाओं में रोष है। महिला मंगल दल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। महिलाओं ने कहा है कि यदि शराब बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंची बिलौना क्षेत्र की महिलाओं ने जिलाधिकारी से कहा कि आंदोलन चलाने के बावजूद क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। महिलाओं ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर रात में छुपकर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि शराब के कारण कई परिवारों में आए दिन कलह होता रहता है। सामाजिक माहौल भी खराब हो रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों चलाए गए आंदोलन के दौरान प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक तस्कर खुलेआम शराब बेच रहे हैं।

महिलाओं की समस्याओं को सुनने के बाद डीएम मंगेश घिल्डियाल ने इस मामले में जल्दी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी से मिलने वालों में महिला मंगल दल अध्यक्षा गोविंदी दफौटी, सचिव हेमा नेगी, ग्राम प्रधान कैलाश गढ़िया, महेश नेगी, बचुली देवी, नीमा, बसंती नेगी, जानकी देवी, चंपा देवी, दीपा नेगी, ममता सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं का कहना है कि यदि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो उन्हें उग्र आंदोलन छेड़ने को मजबूर होना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें