फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय संसाधनों के उपयोग से रुकेगा पलायन

Mon, 07 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला उद्योग केंद्र ने जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से कमेड़ी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) में युवाओं और छात्रों को व्यवसाय, उद्योग संबंधी प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर लोगों से स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यम स्थापित करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


दो दिवसीय प्रशिक्षण के आरंभ में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन के तथ्यों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करके पलायन और बेकारी की समस्या से निपटा जा सकता है।

जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक राजेश कुमार साह ने उत्तराखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति पर प्रकाश डाला। इसमें शामिल उद्यमों के साथ ही सब्सिडी आदि के बारे में बताया। उन्होंने उद्यम की स्थापना के लिए निर्धारित प्रक्रिया की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


 मनोज साह ने कहा कि क्षेत्र में बेकरी, नमकीन, मसाले, धूप-अगरबत्ती निर्माण के साथ ही स्थानीय उत्पादों  पर आधारित उद्यम लगाए जा सकते हैं।

संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने लघु व्यवसाय में बैंकों की भूमिका, उद्यमी के गुण, प्रधानमंत्री बीमा योजना के बारे में बताया। इस मौके पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर प्रवीण सिंह, चंदूू नेगी सहित छात्र और युवा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें