फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने झटके कई पदक

Wed, 07 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटद्वार पौड़ी में पिछले दिनों हुई विद्यालयी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न वर्गों में अनेेक पदक झटककर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


जीआईसी बागेश्वर के व्यायाम शिक्षक संजय मसीह के अनुसार सीनियर बालक में प्रतिभागियों ने एक स्वर्ण, सीनियर बालिका पांच स्वर्ण, जूनियर बालिका दो स्वर्ण, सीनियर बालक में आठ स्वर्ण, बालिका में दो रजत, सब जूनियर बालक में एक रजत, जूनियर बालिका दो रजत, सब जूनियर बालक एक रजत, सीनियर बालक सात रजत, सीनियर बालक तीन कांस्य, जूनियर बालक में एक कांस्य, सब जूनियर बालक में चार कांस्य जबकि आठ कांस्य लेकर सीनियर बालिका वर्ग के प्रतिभागी चैंपियन रही।

प्रतिभागियों को मिली इस सफलता पर विधायक चंदन राम दास बागेश्वर, ललित फर्स्वाण कपकोट, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, माध्यमिक शिक्षा अधिकारी बृजेश जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी, कोच देवी दत्त पांडे, राहुल राठी, रेखा ऐठानी ने खुशी जताई है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की कामना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें