फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रधान सहायक के सहारे चल रहा ग्रामोद्योग कार्यालय

Sun, 16 Jun 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग में स्वीकृत छह पदों के सापेक्ष पांच पद खाली, प्रभार पर चल रहा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का पद
विज्ञापन



बागेश्वर। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय प्रधान सहायक के सहारे चल रहा है। विभाग में स्वीकृत छह पदों के सापेक्ष पांच पद रिक्त हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का प्रभार भी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के पास है। अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है।
ग्रामोद्योग कार्यालय का मुख्य कार्य जिले में लघु कुटीर उद्योग खुलवाकर विकास कार्य को आगे बढ़ाना होता है। विभाग में फील्ड और कार्यालय स्टाफ के समन्वय से नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक विकास कार्य कराकर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाता है। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, प्रधान सहायक, कनिष्ठ सहायक और अनुसेवक के एक-एक पद सृजित हैं, जिनके सापेक्ष केवल प्रधान सहायक ही तैनात हैं। अनुसेवक के स्थान पर एक पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


एक साल से रिक्त है ग्रामोद्योग अधिकारी का पद
बागेश्वर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का पद एक साल से रिक्त चल रहा है। जून 2023 से कार्यालय प्रधान सहायक के सहारे चल रहा है। प्रधान सहायक दिनेश उपाध्याय ने बताया कि विभाग में कार्मिकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है जिसके कारण फील्ड और विभागीय कामकाज के संचालन में दिक्कत होती है। संवाद
विज्ञापन


कोट-जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों के अधिकांश पद रिक्त होने से विभागीय कामकाज पर असर पड़ता है। रिक्त पदों की जानकारी मुख्यालय को भेजी गई है। -सीएमएस रावत, प्रभारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें