फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम ट्रेनीज ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

Thu, 18 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन बागेश्वर की ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने जीता।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी करने को कहा।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज बनलेख बी और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच खेेला गया। इस मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम 29-09 के अंतर से विजयी रही।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नरेंद्र खेतवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पैरी, कोच गौरव उपाध्याय, कुंदन कालाकोटी, गणेश धपोला, अजय चंदोला, नैन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें