बुधवार को बागेश्वर पहुंचे सीएम के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हैलीपैड में जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र टंगड़िया के अनुज के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
स्वागत करने वालों में कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, देवेंद्र परिहार, भूपेश खेतवाल, सज्जन लाल टम्टा, बबलू नेगी, नाथलाल, किशन खड़ायत, विनोद पाठक, अंकुर उपाध्याय, जय किशन टम्टा आदि मौजूद थे।