फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संगठनों को वितरित की गई खेल सामग्री

Tue, 23 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेहरू युवा केंद्र एवं जन शिक्षण संस्थान की ओर से पीजी कालेज बागेश्वर में स्टार्ट अप इंडिया कार्यक्रम एवं युवा उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनपद के युवा उद्यमियों ने अपने उत्पादों की जानकारी दी। केंद्र की ओर से चयनित युवा मंडलों को खेल सामग्री का वितरण किया गया।
विज्ञापन


पीजी कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डा.एससी पंत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 21वीं सदी सूचना एवं प्रौद्योगिकी की है। स्टार्ट अप इंडिया जैसे कार्यक्रमों से दूर गांव में ढांचागत सुविधाओं का विस्तार करते हुए युवा उद्यमियों को इसके साथ जोड़ने की पहल करनी होगी।

 इससे स्वरोजगार के संसाधन जुटेंगे और पलायन रुकेगा। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डा.जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पहाड़ में तकनीकी शिक्षा के साथ हुनर बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम के संयोजक डा. योगेश धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार अपने लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से युवा उद्यमियों को विकास में भागीदार बनाना चाहती है।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में अतिरिक्त सूचना अधिकारी राजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता को जोड़ने की पहल की जा सकती है।

 युवा क्लब शामा और गुलमपरगड़ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दलजीत सिंह, किरन दानू, भूपाल सिंह गढ़िया, जगदीश प्रसाद, भूपेंद्र सिंह कोरंगा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें