फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटित बजट को निर्धारित समय में करें खर्च : डीएम

Thu, 25 Sep 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

बागेश्वर में डीएम आशीष भटगांई ने जिला योजना की बैठक में विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सी और डी श्रेणी विभागों को अक्तूबर तक लक्ष्य पूरे न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने जिला योजना की बैठक की। बैठक में जिला योजना, राज्य और केंद्र पोषित योजनाओं, 20 सूत्री कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों से जिला योजना में आवंटित बजट का निर्धारित समय पर व्यय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम भटगांई ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को साइंस और गणित विषयों की ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने डी श्रेणी में लघु सिंचाई, बाल विकास, उद्योग और लघु धातु उद्योग विभाग, सी श्रेणी में नगर निकाय और वन विभाग को लक्ष्य हासिल करते हुए प्रगति करने के निर्देश दिए। बाल विकास विभाग को कुपोषित बच्चों की प्रत्येक 15 दिन में मॉनिटरिंग करने और उद्योग विभाग को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सी और डी श्रेणी वाले विभागों को चेतावनी देते हुए कहा कि अक्तूबर तक संतोषजनक प्रगति नहीं दिखाई तो विभागाध्यक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिनेश रावत ने बताया कि जिला स्तर से अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष जिला योजना में 36.51 प्रतिशत और राज्य योजना में 53 प्रतिशत व्यय किया गया है। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें