फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बैठक में देर से पहुंचे एआरटीओ, डीएम हुए नाराज

Thu, 25 Sep 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

बागेश्वर में डीएम आशीष भटगांई ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और क्रश बैरियर की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए। साथ ही, खराब सड़कों की मरम्मत के आदेश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने सड़क महकमे के अधिकारियों को जल्द सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को कहा। क्रश बैरियर की गुणवत्ता की जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में एआरटीओ के देरी से आने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के चिह्नीकरण, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और प्रवर्तन की कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने बैजनाथ-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को तत्काल सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिले की अन्य बदहाल सड़कों को भी जल्द ठीक करने को कहा। उन्होंने क्रश बैरियर लगाने के कार्य में गुणवत्ता की कमी की शिकायतों की जांच के लिए एडीएम की देखरेख व एसडीएम की अध्यक्षता में आरटीओ, पुलिस और लोनिवि अधिकारियों की समिति गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई अमित पटेल ने बताया कि जिले में वर्तमान में कोई ब्लैक स्पॉट चिह्नित नहीं हैं। एआरटीओ अमित कुमार ने बताया कि अगस्त तक ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड और अन्य नियम तोड़ने पर 236 चालान और चार लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, ईई लोनिवि एसके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें