फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण में शीघ्र तेजी लाएं : नेगी

Sun, 19 Jul 2015 02:13 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन में लोनिवि के सचिव अमित नेगी ने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का मौका मुआयना किया। उन्होंने अभियंताओं को निर्माण कार्य में शीघ्र तेजी लाने के निर्देश दिए। यहां पहुुंचने पर विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


 विधायक ने सचिव को विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें बेहतर बनाने में पूरा सहयोग देने की अपील की। लोनिवि सचिव अमित नेगी ने लोनिवि की भयूं गडेरा, भयूं गुलेर, भराड़ी सोंग मार्ग के रीठाबगड़ से कपकोट कर्मी मार्ग के परमटी, रीठाबगड़ होते हुए कपकोट बाजार तक सड़क को देखा।

उन्होंने एडीबी के तहत निर्माणाधीन चल रहे बागेश्वर हरसीला सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्ल्ड बैंक और एडीबी आपदा की सड़कों का भी निरीक्षण किया। सचिव ने लोनिवि, एडीबी, वर्ल्ड बैंक, एडीबी आपदा और पीएमजीएसवाई केेेे अभियंताओं को सड़कों के निर्माण में शीघ्र तेजी लाएं ताकि क्षेत्र की जनता को इनका शीघ्र लाभ मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों और निर्माण की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए और कहा कि ढिलाई किसी भी स्तर पर सहन नहीं होगी।

 सचिव नेगी ने अधिशासी अभियंताओं को निर्देेश दिए कि वर्षाकाल के दौरान जो सड़कें भूस्खलन या फिर मलबा भरने से बंद हो जाती हैं उन्हें शीघ्र ही खोला जाए। विधायक फर्स्वाण ने सचिव से विधानसभा क्षेत्र की नई स्वीकृत सभी सड़कों का निर्माण तेजी से करवाने के लिए समय पर बजट अवमुक्त कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यातायात की दृष्टि यह क्षेत्र पिछड़ा है इसके विकास में पर्याप्त सहयोग देने की अपील की। सचिव नेगी ने विधायक को पूरा सहयोग का भरोसा दिया।

बैठक में उपजिलाधिकारी केएस टोलिया, लोनिवि के मुझ्ख्य अभियंता एपी जोशी, एसई एमपी सिंह, एसई एडीबी आपदा गुलाब राम, लोनिवि कपकोट के ईई हरीश पांगती, ईई वर्ल्ड बैंक केके तिलारा और ईई एडीबी पीएस बृजवाल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें