अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में वीसी के दौरान मौजूद डीएम नितिन सिंह भदौरिया और अन्य।
- फोटो : ALMORA
बागेश्वर/अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग जरिये कोविड रोकथाम के लिए किए जा रहे जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान में तेजी लाने, त्योहारी सीजन में और अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
सीएम ने अधिकारियों को त्योहारों के दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने, कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड चैन व्यवस्था करने और वैक्सीनेटर की तैनाती करने को कहा। इस मौके पर डीएम विनीत कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए जिले में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, हेल्थ केयर वर्कर का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। मेडिकल और सपोर्ट स्टाफ के 1230 और आंगनबाड़ी के 1400 लोगों का डाटा तैयार किया जा चुका है। इन सभी का शत प्रतिशत डाटा सीएमओ कार्यालय में आ चुका है। निजी क्षेत्र के 22 सेवा प्रदाताओं में से 21 का डाटा आ चुका है। वीडियो कांफ्रेंसिंगमें एसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना, सीएमएस डॉ. अजय मोहन शर्मा आदि मौजूद थे।
अल्मोड़ा के डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सीएम को बताया कि कोरोना टीके की संभावना के मद्देनजर वैक्सीन के भंडारण के लिए शीत शृंखला को बनाए रखने समेत अन्य कार्यों के लिए जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति का गठन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोल्ड चैन टेक्नीशियन और वीसीसीएम, कोल्ड चैन हैंडलरों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। बाल विकास विभाग द्वारा एचसीडब्ल्यूएस डाटा तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वीसी में एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ मनुज गोयल, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।