फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह, शाम की ठंड बढ़ा रही है जोड़ों का दर्द

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में मरीज का इलाज करते डॉ. नमन शर्मा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। वैसे तो जोड़ों के दर्द की समस्या बुजुर्गों की बीमारी मानी जाती है, लेकिन अब युवावस्था में भी लोगों में इसका असर देखने को मिल रहा है। बदलती जीवनशैली को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। सुबह - शाम पड़ रही ठंड से इन दिनों जोड़ों के दर्द ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में जोड़ों के दर्द के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नमन शर्मा ने बताया कि ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्या लोगों में बढ़ जाती है। अधेड़ उम्र के लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। उनके पास ओपीडी से रोजाना 30 से 35 लोग जोड़ों के उपचार के लिए आ रहे हैं। डॉक्टर शर्मा के अनुसार विटामिन डी, उचित खान-पान की कमी, एक ही मुद्रा में बैठना, रोजाना व्यायाम न करना इसके मुख्य कारण हैं।
जोड़ों के दर्द से ऐसे बचें
रोजाना व्यायाम करें, सही मुद्रा में बैठे, धूप सेकें, मोबाइल का कम इस्तेमाल करें, भोजन में शिमला मिर्च, प्याज, अदरक, मशरूम, गोभी, अंडा, दूध का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें