फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी की विज्ञप्ति जारी करने की मांग

Tue, 27 Oct 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगारों की यहां हुई बैठक में विशिष्ट बीटीसी के 6500 पदों की विज्ञप्ति जारी करने की मांग की गई। शीघ्र जारी न होने पर आंदोलन की चेेतावनी दी गई।
विज्ञापन


 राधाकृष्ण मंदिर में हुई बैठक में मनोज धपोला ने कहा कि सत्ताधारी दल ने चुनाव, प्रचार के दौरान प्रशिक्षितों को तैनाती देने का आश्वासन दिया था लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद वह अपने वायदे को भूल गई है।

राज्य में इस समय टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगारों की संख्या 6500 से अधिक हो गई है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रशिक्षितों की अनदेेखी कर रही है।

बेरोजगारों को एनसीटीई की गाइडलाइन के मुताबिक अंतिम तिथि 31 मार्च 2016 का भय सता रहा है। इसके तहत बीएड प्रशिक्षितों को मार्च के बाद प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बनने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


 वक्ताओं ने कहा कि तैनाती न मिलने से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहां नरेंद्र रौतेला, सुरेश कालाकोटी, लता आर्या, उमेश कपकोटी, कमलेश उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, किरन शीला, पुष्पा रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें