फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारियों के कम पदों पर भर्ती से विधायक खफा

Tue, 27 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पटवारियों के रिक्त पदों के सापेक्ष स्वीकृति नहीं मिलने से बेरोजगार मायूस हैं। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने जिम्मेदार कर्मियों पर डीएम को खाली पदों की सही जानकारी न देने का आरोप मढ़ा और कहा कि वह अब इस पूरे मसले को विधानसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में जो रिक्तियां दिखाई गई हैं उन्हें पदोन्नति से भरा जाना है जबकि अन्य रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू न होना बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक है।

विधायक फर्स्वाण ने बताया कि उन्होंने ही विधानसभा में प्रदेशभर में पटवारियों के रिक्त पदों का मसला उठाया था। जिस पर राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


अब जब पूरे प्रदेशभर में पटवारी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है तो इस जिले में यह प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। जिले में पटवारियों के 18 पद खाली हैं। यहां जिसमें से रिक्त सिर्फ 14 दिखाए गए हैं।

इन पदों को भी पदोन्नति से भरा जाना है। जिले में पटवारियों के कुल 60 पद हैं जबकि तैनाती 42 पर ही है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि स्वीकृत 14 पद पदोन्नति से भरे जाएंगे जबकि शासन से शेष चार पदों की कम मांग क्यों भेजी गई।

जिम्मेदार कर्मियों ने खाली पदों की सही सही जानकारी डीएम को भी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यदि शासन को सही सूचना भेजी होती तो अन्य जिलों की तरह ही यहां भी स्वीकृति मिलती।

विधायक ने कहा कि मौजूदा स्थिति में पटवारियों के चार पदों की कम स्वीकृति ली गई जबकि वर्ष 2017 में नौ पटवारी सेवानिवृत्त होने के साथ ही कुछ पटवारियों का कानूनगो के पद पर पदोन्नति होनी है।

इन सबको को मिलाकर पटवारियों के करीब 30 पद खाली होंगे। इन पदों की एक साथ विज्ञप्ति जारी होती तो बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलता। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण को विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें