फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर लंबित मामलों का निस्तारण करेंगे थानाध्यक्ष:एसपी

विज्ञापन
बागेश्वर में ऑनलाइन अपराध समीक्षा बैठक लेते एसपी मणिकांत मिश्रा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने सभी थानाध्यक्षों को मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सक्रियता दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अभियान चलाकर लंबित मामलों का निस्तारण करें।
विज्ञापन

ऑनलाइन हुई मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों, अधीनस्थ कर्मचारियों से उनकी विभागीय और व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में पूछा। समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसपी ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में तेजी लाने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। नशे के अवैध धंधे में लिप्त तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। गोष्ठी में पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें