फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों के सहमति पत्र के बिना विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश न दें

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रधानाचार्यों की बैठक लेते अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी ने राजकीय, अशासकीय और मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अभिभावकों के सहमति पत्र के बिना विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश न देने और शासन से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सीईओ सभागार में प्रधानाचार्यों की बैठक लेते हुए सीईओ सकलानी ने कहा कि दो नवंबर से 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के स्कूल चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे। उन्होंने प्रधानाचार्यों को स्कूल में सैनिटाइज करने के बाद प्रतिदिन की आख्या विकासखंड शिक्षा कार्यालय और एसडीएम को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रार्थना सभा व अन्य कोई भी गतिविधि का आयोजन न करने को कहा। कहा कि सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य कार्मिकों के लिए मास्क पहनना, थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य है।
स्कूलों के सूचना पट में प्रशासन, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के आवश्यक नंबर चस्पा करना जरूरी है। निरीक्षण के लिए तीन टीमों का गठन किया। पहले दल का निर्देशन मुख्य शिक्षाधिकारी, दूसरे दल का निर्देशन गरुड़ के खंड शिक्षाधिकारी उम्मेद सिंह रावत और तीसरे दल का निर्देशन उप शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य द्वारा किया जाएगा। उक्त गठित दल प्रतिदिन पांच स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। बैठक में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, योगेंद्र सिंह,जयवर्द्धन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी, बागेश्वर के प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी मदन मोहन गुरुरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें