फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून को सरल बनाने की मांग की

विज्ञापन
बागेश्वर मे जीएसटी नियमावली के संसोधन के विरोध में सरकार का पुतला फूंकते व्यापारी। संवाद न्यूज ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जीएसटी नियमावली में हो रहे व्यापक संसोधन से जिले के व्यापारियों में गुस्सा है। आक्रोशित व्यापारियों ने एसबीआई तिराहे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। जीएसटी कानून को सरल बनाने की मांग की। व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय में धरना देकर वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। जल्द समस्याओं का संज्ञान नहीं लिए जाने पर आंदोलन करने की भी चेेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जीएसटी में किए जा रहे व्यापक बदलावों का विरोध किया। नेगी ने कहा कि जीएसटी में व्यापक तौर पर किए जा रहे संशोधन के कारण व्यापार कर पाना संभव नहीं रह गया है। वहां जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, मनीष पांडेय, नवीन लाल साह, राजेंद्र उपाध्याय, हरीश मनराल, नरेश उप्रेती, मनीष जखवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें