फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के दुष्प्रभाव रोकने की मांग

Sun, 04 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
खनन के दुष्प्रभाव रोकने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। गणुवा सरमौली गांव खड़िया के अवैध और बेतरतीब खनन से बचाने के लिए ग्रामीण आ गए हैं। ग्रामीणों ने बैठक करके जग जननी ग्राम समिति का गठन किया है। समिति के लिए नवीन पंत अध्यक्ष और मनोज पंत को सचिव चुना गया है। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को एडीएम एसएस जंगपांगी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने एडीएम से खनन से हुए गहरे जख्मों को शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन


एडीएम जंगपांगी को सौंपे ज्ञापन में नवगठित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा है कि खड़िया के अवैध खनन से अंबेडकर गांव गणुवा सरमौली के प्राइमरी स्कूल, रास्ते, धारे, नौले समेत उपजाऊ खेतों को गंभीर खतरा हो गया है। कई लोगों के घर खतरे की जद में आ गए हैं। गांव को बचाने के लिए ही समिति का गठन किया गया है।

गांव को अब और अधिक क्षति नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने एडीएम से खदान से हुए नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में भुवन पंत, किशोर पंत, हेम पंत, महेश पंत, कमलेश पंत, मनोज पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें