फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचर ने मांगी नियुक्ति

Sun, 04 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
गेस्ट टीचर ने मांगी नियुक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। शीघ्र पुनर्नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में नारेबाजी की। अतिथि शिक्षकों ने पांच सितंबर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं करने पर धरना, प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


शनिवार को सीईओ कार्यालय पहुंचे अतिथि शिक्षकों ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद 29 अगस्त को जारी शासनादेश में अतिथि शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर पुनर्नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं लेकिन विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। अतिथि शिक्षक लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

कहा कि यदि विभाग ने पांच सितंबर से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो जिले के सभी अतिथि शिक्षक सीईओ कार्यालय परिसर में धरना, प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस दौरान अतिथि शिक्षकों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुंदर कोरंगा के नेतृत्व में नारेबाजी करने वालों में ज्योति जोशी, कमला गढ़िया, कंचन दफौटी, पूजा खेतवाल, पूनम दयाराकोटी, नेहा जोशी, सरोज गौड़, शिल्पी, उर्मिला जोशी, हिमांशी भट्ट, तारा कोरंगा आदि अतिथि शिक्षक शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें