बागेश्वर। जिला अस्पताल के सोनोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत ढाई महीने के स्वास्थ्य अवकाश के बाद अस्पताल लौट आए हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में आम मरीजों के अल्ट्रासाउंड रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आराधना नेगी और गर्भवतियों अल्ट्रासाउंड सोनोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत ने किए। डॉ. कुमोद ने 24 गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड किए।
इससे पूर्व उनके अवकाश पर जाने से कुछ लोगों को पांच से सात दिन बाद नंबर मिल रहा था। हालांकि अब वे लौट चुके हैं लेकिन 117 मरीजों के नाम अभी भी प्रतीक्षा सूची में लिखे गए हैं।
प्रतीक्षा सूची के अनुसार बृहस्पतिवार को 24, शुक्रवार को 25, शनिवार को 26, सोमवार को 24 और मंगलवार को 18 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए जाने हैं। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा का कहना है कि दाेनों डॉ. मरीजों के अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। मौजूदा प्रतीक्षा सूची को छोड़ कर मरीजों को अब और प्रतीक्षा सूची पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। संवाद