फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबा वरिष्ठ नाजिर का पुत्र, मौत

Sun, 12 Aug 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम कार्यालय बागेश्वर में तैनात वरिष्ठ पुत्र की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव घटना स्थल से दो किलोमीटर सीमार में गोमती नदी के किनारे से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।  
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार डीएम कार्यालय बागेश्वर में तैनात वरिष्ठ नाजिर चंदन सिंह मेहरा का परिवार थाना क्षेत्र बैजनाथ के सीर गांव में रहता था। चंदन सिंह का पुत्र दीपक मेहरा (12)खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत था।  शनिवार को स्कूल से घर लौटने के बाद दीपक खेलने चला गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रात भर उसकी खोजबीन की। रविवार को सुबह गोमती नदी के किनारे सिमार के पास कुछ लोगों ने एक शव  देखा। सूचना मिलते ही थाना बैजनाथ पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सीर के ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।

थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि दीपक की मौत नदी के तेज बहाव के चलते डूबने से हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दीपक  घर का इकलौता चिराग था। डीएम  रंजना राजगुरु, तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट कानूनगो रजिस्टार दयाल गिरी, देश दीपक वर्मा, कानूनगो त्रिभुवन बोरा, डीएम कार्यालय के कर्मचारियों एवसं खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ के बच्चों और शिक्षकों ने घटना पर दुख जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें