फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जिले की 15 सड़कें बंद

Sun, 12 Aug 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में भारी बारिश से 50 मीटर बहा भयू-गडेरा मोटर मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में शनिवार शाम से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। तेज बारिश के चलते जिले की 15 सड़कें बंद हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बागेश्वर-पिंडारी सड़क पर असों गांव के पास भारी मलबा आने से तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। 
विज्ञापन


शनिवार देर रात असों ग्राम पंचायत का खकड़ा गधेरा उफान पर आ गया। पानी के साथ भारी मात्रा में बहकर आया मलबा बागेश्वर-पिंडारी सड़क के असों और बगजीबाला में भर गया। इससे सड़क पर रविवार सुबह तीन घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। पिंडारी सड़क के ही कई हिस्सों में मलबा भरने से वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि बंद सड़कों को शीघ्र खोलने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं।
  

असों और उत्तरौड़ा में खेत मलबे से पटे 
कपकोट (बागेश्वर)। शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से असों ग्राम पंचायत का खकड़ा गधेरा उफना गया। पानी के साथ बहकर आया मलबा कुछ लोगों के आंगन और उपजाऊ खेतों में भर गया। नाले से लोगों के घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। उधर बगजीवाला, उत्तरौड़ा में हुए भूस्खलन से गांव के कई काश्तकारों के खेत मलबे से पट गए। ग्राम प्रधान भुवन शाही, युवक मंगल दल के अध्यक्ष गुड्डू पाठक ने प्रशासन से सुरक्षा दीवार बनाने और प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने बताया कि क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षकों को क्षति का आकलन करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


बिजली की मेन लाइन पर पेड़ गिरा, 110 गांव की बत्ति गुल 
बागेश्वर। शनिवार शाम करीब सवा छह बजे मनकोट में बिजली की 33000 वोल्ट की लाइन पर चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे कांडा तहसील क्षेत्र के 110 गांवों की बिजली चली गई। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से कांडा तहसील कें कांडा, सानीउडियार, विजयपुर, कमेड़ीदेवी, धमरघर, पचार, रीमा, पठक्युड़ा, स्यांकोट, जाखनी, रतघर, मजगांव, तुपेड़, बाफिलागांव, महरूड़ी, नाकुरी, मझेड़ा, उडियार, रावतसेरा, रंगड़ो, कुरौली, मोहली, भंतोला आदि गांवों की आपूर्ति प्रभावित चल रही है। लगातार बारिश के कारण लाइन ठीक करने में बांधा आ रही है। मौसम ठीक होते ही लाइन ठीक कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें