फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कहीं बिना मान्यता के चल रही कक्षाएं, कहीं मिली निजी प्रकाशकों की पुस्तकें

Fri, 17 Apr 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में निजी स्कूलों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। छह अप्रैल को अमर उजाला में एनसीईआरटी की 70 की किताब 375 में खरीदिए आप शीर्षक से प्रकाशित खबर का डीएम आकांक्षा कोंडे ने कड़ा संज्ञान लिया है। प्रशासन ने जब स्कूलों का निरीक्षण किया तो मानकों की धज्जियां उड़ती मिलीं। सीईओ ने सात निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

खबर छपने के बाद बीते सात अप्रैल से गठित जांच टीम में बीईओ गरुड़ कमलेश्वरी मेहता, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी और रीप के परियोजना प्रबंधक आरिफ मोहम्मद खान ने जिले के बड़े निजी स्कूलों में अनियमितताओं की जांच की। टीम की जांच आख्या डीएम कार्यालय पहुंचने के बाद जिले के शिक्षा जगत में खलबली मच गई है।
जांच में सबसे गंभीर मामला यह सामने आया कि कई नामी स्कूल निर्धारित स्तर से ऊपर की कक्षाएं बिना किसी वैध विभागीय मान्यता के ही संचालित कर रहे थे। जांच के दौरान प्रशासनिक टीम की जांच में स्कूलों में एनसीईआरटी की सस्ती और मानक किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें जबरन थोपी गई थीं।
विज्ञापन

स्कूलों के भीतर निजी प्रकाशकों का कमीशन का खेल साफ नजर आया। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को किसी एक विशेष दुकान से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए विवश कर रहे थे। ऐसा न करने पर बच्चों को प्रताड़ित करने जैसी शिकायतें भी सही पाई गईं। जांच टीम का अवलोकन करने के बाद सीईओ विनय कुमार ने सात निजी स्कूलों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं।

.....इनसेट

इन सात स्कूलों को भेजा नोटिस

1- गायत्री विद्या मंदिर बागेश्वर
2-ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल गरुड़
3-सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल अयारतोली गरुड़
4- कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बड़ेत गरुड़
5- जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल बागेश्वर
6-कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर
7-सेंट जोसेफ एकेडमी बागेश्वर


....कोट
जांच के दौरान निजी स्कूलों में बिना मान्यता के कक्षाओं का संचालन और एनसीईआरटी के स्थान पर निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगवाना जैसी गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। सात स्कूलों को तीन दिन का नोटिस जारी किया है। इन स्कूलों में पाई गई समस्त खामियों और मनमानी के संबंध में विस्तृत जांच आख्या शासन और शिक्षा निदेशालय को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन


...... आकांक्षा कोंडे, डीएम, बागेश्वर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें