फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने से गल्ला विक्रेता खफा

Thu, 06 Aug 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ता गल्ला विक्रेता समिति की जिला इकाई की बैठक में समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


 लछम सिंह मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2002 से अंत्योदय, बीपीएल और एमडीएम के बिलों का भुगतान आज तक नहीं किया गया है।

भुगतान की कई बार मांग कर दी गई है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भुगतान नहीं मिलनेसे उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

 गोदामों में धर्मकांटा नहीं लगने के कारण उन्हें कम राशन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि धर्मकांटा नहीं लग सकता है तो विक्रेताओं को छीजन दिया जाए।

पूर्व कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र बिष्ट द्वारा त्याग पत्र देने के कारण उनके स्थान पर नवीन चंद्र आर्या को नया कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में समस्याआें का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरूकरने की चेतावनी दी गई। बैठक का संचालन गणेश सिंह रावत ने किया। यहां राम सिंह मलड़ा, भूपाल सिंह खेतवाल और पुष्कर बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें