उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जिला इकाई की बैठक में लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर रोष जताया गया। बैठक में अभियंताओं के रिक्त पद शीघ्र भरने की मांग की गई।
केशव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अन्य विभागों की तरह ही कनिष्ठ अभियंता का ग्रेड पे 4800 प्रारंभिक स्तर से करने की मांग प्रमुखता से की गई। बैठक में संगठन के नए जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने अभियंताओं से अपने दायित्वों का निवर्हन समर्पित भाव से करने और संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा गया। बैठक का संचालन सचिव संजय सिंह कार्की ने किया।
यहां महासंघ के जगत सिंह बोरा, कमल किशोर पाठक, विपिन सनवाल, कोकिला, दीपिका, तरूण लुमियाल, दीप पांडे, दीपक तिवारी, नरेंद्र तिरूवा, रजनीश उप्रेती, हरेंद्र राणा, रमेश पांडे, नंदन सिंह बोरा, रितेश पंत, ललित कुमार आदि थे।