फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं दूर करो वरना वोट नहीं 

Fri, 23 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले की लाहुरघाटी का गनीगांव तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में चिकित्सा, संचार, सड़क सहित अन्य समस्याओं का समाधान न करने पर विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने की धमकी दी है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लाहुरघाटी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि गनीगांव बेहद पिछड़ा है। एक हजार की आबादी वाले इस गांव में चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं है। पीएचसी और एएनएम सेंटर न होने से टीकाकरण तक के लिए बैजनाथ या बागेश्वर आना पड़ता है। संचार की कोई सुविधा नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मोबाइल टावर स्थापित किया गया तो लमचूला, जखेड़ा, सोराग, भगदानू, बजेई  पौसारी, खुमटिया, दाड़िमखेत व जाख को भी सुविधा मिलती।  पूरा क्षेत्र लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा है। कई लोगों के मीटर जल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। गनीगांव से लमचूला सड़क मिलान व पांडुस्थल तक सड़क सर्वे होने के बाद भी निर्माण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग  उठाई। कहा कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो ग्रामीण विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान उमेद राम, खुशाल सिंह, रवींद्र सिंह, आन सिंह, हीरा राम आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें