फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ सैनिक की अंत्येष्टि

Mon, 04 Mar 2019 12:36 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के असों घाट में मृत सिपाही को पुष्प चक्र अर्पित करते पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूना (महाराष्ट्र) में तैनात बंगाल इंजीनियर के सिपाही नीरज कुमार कर्नाटक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। नीरज महज 32 साल के थे। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ कपकोट के असों घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


बागेश्वर के ग्राम बैड़ा मझेड़ा के निवासी नीरज कर्नाटक बंगाल इंजीनियर में सिपाही के पद पर तैनात थे। सेना के अधिकारियों ने बताया कि एक मार्च को ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर नीरज की मौत हो गई। रविवार को असों स्थित घाट में बंगाल इंजीनियर के नायक ए तिरुपति के नेतृत्व में सेना के जवानों की टुकड़ी ने नीरज को अंतिम सलामी दी। 

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, तहसीलदार मैनपाल सिंह ने मृत सैनिक को पुष्प चक्र अर्पित किया। सिपाही नीरज अपने पीछे पिता भूपाल दत्त कर्नाटक सहित माता, पत्नी पूजा व एक साल की बेटी, भाईयों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। नीरज की गर्भवती पत्नी पूजा पति की मौत की खबर सुनकर बेहद सदमे में है। चिता को भाई गोकुलानंद ने मुखाग्नि दी। इधर विभिन्न संगठनों ने भी नीरज की मौत पर गहरा दुख व शोक जताया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें