फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुली में लगा लाखों का सोलर गीजर शो पीस बना

विज्ञापन
बागेश्वर के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली में खराब सोलर वाटर हीटर। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली में लाखों रुपये की लागत से लगा सोलर गीजर संयंत्र 11 महीने से खराब है। इससे विद्यालय के छात्रावास में रह रहे विद्यार्थी ठंड के दिनों में भी ठंडे पानी से ही नहाने को मजबूर है। विद्यालय के प्राचार्य ने उरेडा विभाग को लिखित में सूचना दी लेकिन खराब गीजर को ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बहुली में छात्र-छात्राओं को दैनिक उपयोग के लिए गर्म पानी दिलाने के लिए लाखों रुपये का सोलर गीजर उरेडा विभाग ने लगाया। तकनीकी खामी आने के कारण यह जनवरी में खराब हो गया। तब से इसे नहीं सुधारा जा सका है। विद्यालय के प्राचार्य शशिप्रकाश यादव ने उरेडा के परियोजना अधिकारी को पत्र भेज कर सोलर गीजर सुधारने का आग्रह किया था। इसके बावजूद उरेडा ने इसे नहीं सुधारा है।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली में सोलर गीजर संयंत्र खराब होने की जानकारी मिलने पर मौके पर गए थे। उस संयंत्र में खराबी मिली। सोलर संयंत्र लगे एक साल से ज्यादा हो गया है। इस कारण गीजर में लगे उपकरण बदलने पर विद्यालय को इसका भुगतान करना पड़ेगा। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पान सिंह रावत, अवर अभियंता उरेडा, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें