फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: दीवार निर्माण में रेत के बजाय सीमेंट में मिलाई जा रही मिट्टी, क्षेत्रवासियों में आक्रोश; लगाए आरोप

Sat, 29 Mar 2025 02:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर-ताकुला एनएच पर चल रहे चौड़ीकरण के कार्य के तहत बनाई ज रही दीवारों में रेत की जगह मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। सीमेंट में मिट्टी मिलाकर दीवारों पर लगाया जा रहा है। गुणवत्ता में सुधार न होने पर क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
बागेश्वर-ताकुला एनएच पर काफलीगैर क्षेत्र में मिट्टी मिले सीमेंट को दीवार निर्माण में लगाते श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर-ताकुला एनएच पर चल रहे चौड़ीकरण के कार्य के तहत बनाई ज रही दीवारों में रेत की जगह मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। सीमेंट में मिट्टी मिलाकर दीवारों पर लगाया जा रहा है। पूर्व में इसी तरह का मामला आने के बाद विभाग ने दीवारों को ध्वस्त किया था। इसके बावजूद गुणवत्ता में सुधार न होने पर क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एनएच में चल रहे कार्य में मिट्टी के प्रयोग करने को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने मामले की पड़ताल कर काफलीगैर क्षेत्र में चल रहे दीवारों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मौके पर मिट्टी के ढेर लगे हुए थे। इसी मिट्टी को सीमेंट में मिलाकर दीवार निर्माण में प्रयोग किया जा रहा था। दीवार के बाहर से दिखाने के लिए सीमेंट की परत डाली जा रही थी।

क्षेत्रवासी नितिन गुरुरानी, गिरीश चंद्र, सुरेश चंद्र , पूरन चंद्र, अजय कुमार, गौरव जोशी, करन कुमार, मनीष कुमार आदि ने बताया कि पिछले साल अगस्त-सितंबर में भी इसी तरह से रेत की जगह मिट्टी लगाकर दीवार बनाई जा रही थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग ने उस निर्माण कार्य को तुड़वा दिया था। एक बार फिर से इसी तरह का गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें