फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
शनिवार की सुबह बागेश्वर के शामा में हुई बर्फबारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक जिले में लगातार बारिश हुई। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फीली हवाएं चलने से समूचे जिले में ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार सुबह करीब दस बजे तक लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले के ऊंचाई वाले स्थान खातीगांव, लीती, बाछम, कीमू, गोगिना, शामा, विनायक धुर समेत कई इलाकों में बर्फबारी हुई। हालांकि शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे से मौसम खुल गया और धूप निखर आई।
बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा
बागेश्वर। बारिश के कारण सरयू और गोमती का जलस्तर काफी बढ़ गया है। अन्य दिनों नदी के तट खाली रहते थे लेकिन शुक्रवार, शनिवार की बारिश के कारण दोनों नदियों के तट पानी से भर गए। दोनों नदियों का पानी मटमैला हो गया था। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में बागेश्वर में 32.50 मिमी, गरुड़ में 42.50 मिमी, कपकोट में 37.50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

विकास भवन की सड़क हो गई जलमग्न
बागेश्वर। जबरदस्त बारिश के कारण गांवों समेत जिला मुख्यालय तक की सड़कों में जलभराव हो गया। विकास भवन को जोड़ने वाली सड़क बारिश के पानी में डूबी रही। नुमाइशखेत मैदान को विकास भवन से जोड़ने वाली सड़क में गड्ढे होने के कारण स्थिति और विकट हो गई। सड़कों में जलभराव के कारण वाहन चालकों समेत राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कौसानी की पहाड़ियों में बर्फबारी
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी, बैजनाथ, ग्वालदम में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह आठ बजे तक जिले में सर्वाधिक 42.50 मिमी बारिश हुई। कई जगह ओले गिरे। ग्वालदम समेत कौसानी के पिनाकेश्वर की पहाड़ी में बर्फबारी हुई। झमाझम बारिश के कारण गरुड़ गंगा और गोमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। मुख्य मोटर मार्गों पर कई जगह पर गड्ढे, कीचड़, जलभराव के कारण हादसे की आशंका बढ़ गई है। गरुड़-कपकोटी, ढोलगांव, आगर, मटे, गागरीगोल, चनोली मोटर मार्ग में कई जगह पर मलबा आने से वाहन चालकों समेत यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि मोटर मार्ग पर यातायात चालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें