कपकोट में लोगों से जनसंपर्क करते जनरल ओबीसी कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। जनरल ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन के कर्मचारियों ने कपकोट नगर क्षेत्र और भराड़ी बाजार में जनसंपर्क कर लोगों का समर्थन जुटाया। उन्होंने प्रमोशन में आरक्षण हटाने के लिए चल रहे आंदोलन के लिए भी समर्थन मांगा। कर्मचारियों ने बाल विकास विभाग में आयोजित कार्यक्रम का भी विरोध किया।
संगठन के मुख्य संयोजक केसी मिश्रा ने लोगों से कहा कि वह किसी जाति धर्म का विरोध नहीं कर रहे हैं, न ही यह विरोध वेतन भत्तों की बढ़ोतरी के लिए है। यह सामान्य वर्ग के साथ जातिवाद के नाम पर हो रहे अन्यायपूर्ण सरकारी रवैये के खिलाफ लड़ाई है। शासकीय सेवाओं में पदोन्नति का आधार आरक्षण के बजाय व्यक्ति की योग्यता और वरिष्ठता के आधार देने की मांग कर रहे हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर सरकार को योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति को लागू करना चाहिए। अभियान में फेडरेशन के अध्यक्ष रवि जोशी, सचिव अनिल जोशी, विजय पांडे, ललित सिराड़ी, रवींद्र कृष्ण जलाल, संतोष पांडे, शंकर नायक, नवीन दानू, दीपक उप्रेती, अशोक रावत, लक्ष्मण बोरा, केडी जोशी, गोकुल रावत, कमलेश पाठक, विपिन उपाध्याय, संतोष जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, संतोष खेतवाल आदि थे।