फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ रामपुर नवासी तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
smuggler arrested with smack in bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस ने एक लाख कीमत की स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कालिका मंदिर बैजनाथ के पास उत्तरप्रदेश के नौगवा, थाना- शहजाद नगर (रामपुर) निवासी मेहंदी हसन की तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से 10.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पॉकेट तराजू भी मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बैजनाथ थाने में उसके खिलाफ धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। टीम में एसओजी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत, कांस्टेबल राजेश भट्ट, नरेंद्र गोस्वामी, एसआई गोविंद बल्लभ भट्ट, कांस्टेबल हिम्मत लाल, नवीन सिंह आदि थे।
कलवर्ट में छुपाई थी शराब, गिरफ्तार
अल्मोड़ा। मुखबिर की सूचना पर एक परचून के दुकानदार की कलवर्ट में छुपाई करीब छह पेटी अवैध शराब पुलिस ने बरामद कर ली है। शराब बरामद कर पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दन्यां के ग्राम बागपाली निवासी प्रकाश राम की बागपाली दन्या के पास परचून की दुकान हैं। पुलिस को सूचना मिली की दुकानदार ने दुकान के समीप सड़क के नीचे कलवर्ट में शराब छिपाई है। पुलिस ने कलवर्ट से देसी शराब की 30 बोतलें व 100 पव्वे और अंग्रेजी शराब के 68 पव्वों समेत कुल छह पेटी अवैध रूप से रखी गई शराब बरामद की। थानाध्यक्ष संतोष देवरानी ने बताया कि शराब के साथ दुकानदार प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई। टीम में कांस्टेबल कुंदन लाल, राजेंद्र प्रसाद, राजेश भट्ट, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
शराब पिलाने पर ढाबा संचालक गिरफ्तार
कपकोट (बागेश्वर)। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान मंगलवार को कपकोट के सलिंग (भैंसखाली) निवासी दुर्गा सिंह (31) अपने ढाबे में लोगों को शराब पिलाते पकड़ा। कपकोट थानाध्यक्ष मदन लाल और कांस्टेबल ललित मोहन बोहरा ने आरोपी से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। ढाबे में शराब पिलाने के जुर्म में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें