फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धधके ट्रंचिंग ग्राउंड का धुआं अधिकारियों को नहीं दिख रहा

Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के माल्ता में कूड़े के ढेर में लगी आग से उठता धुआं। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बागेश्वर के लोगों को बीमार, जंगल पहुंचने की आशंका जताई जा रही है
विज्ञापन


बागेश्वर। नगर पालिका का अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड आग से धधक रहा है। बावजूद इसके अधिकारियों को इसका धुआं नजर नहीं आ रहा है। आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। ट्रंचिंग ग्राउंड की आग जंगल पहुंचने की आशंका जताई जा रही है
पालिका बागेश्वर के 11 वार्डों से प्रतिदिन छह मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जाता है। स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं होने से नगर पालिका मालता पुलिस लाइन के पास लंबे समय से कूड़े का निस्तारण कर रही है। भीषण गर्मी में अचानक कूड़े में आग लगने से ट्रंचिंग ग्राउंड धधक रहा है। जहरीले धुएं से पूरे क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। इससे सांस के रोगियों को दिक्कत हो रही है। क्षेत्र के लोगों की आंखों में जलन भी हो रही है। लोगों का कहना है कि आए दिन नगर पालिका के ट्रचिंग ग्राउंड में आग लग जाती है। इसके बाद भी नगर पालिका आग पर काबू पाने के लिए कोई प्रयास नहीं करती है।
विज्ञापन

जवानों को हो रही है दिक्कत
ट्रंचिंग ग्राउंड के पास पुलिस लाइन स्थित है इस कारण जहरीला धुआं सीधे पुलिस लाइन में जा रहा है। कई बार पुलिस के अधिकारी पालिका को पत्र भेजकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

एनजीटी के नियमों की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां
प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी ( राष्ट्रीय हरित अधिकरण) ने कड़े नियम बनाए हैं। इन नियमों का नगर पालिका पालन नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ही खनन आदि कार्यों से बागेश्वर में प्रदूषण का स्तर कुमाऊं के अन्य जिलों से ज्यादा है अब धधकते ट्रचिंग ग्राउंड से प्रदूषण का स्तर ज्यादा बढ़ रहा है।
कोट-आग की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।- मो.यामीन शेख, ईओ नगर पालिका बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें