फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.73 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
बागेश्वर पुलिस की गिरफ्त में स्मैक के आरोपी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों से 6.73 ग्राम स्मैक पकड़ी है। मामला बृहस्पतिवार का है। पुलिस ने मामले का खुलासा शुक्रवार को किया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 42 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेेज के पुराने छात्रावास के पास बनखोला मंडलसेरा निवासी योगेश उप्रेती और ग्राम जौलकांडे निवासी बिजेंद्र सिंह बिष्ट की तलाशी ली। इस दौरान दोनों के पास के क्रमश: 3.38 ग्राम और 3.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, कांस्टेबल प्रदीप बजेली, मनोज देवड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें