फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कलक्ट्रेट में नारेबाजी 

Fri, 28 Jul 2017 10:56 PM IST
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज बिलौना क्षेत्र की महिलाएं कलक्ट्रेट में धमक गईं। महिलाओं ने कहा कि शराब के खिलाफ आंदोलन चलाने पर शराब तस्कर उनके साथ मारपीट और गालीगलौज कर रहे हैं। महिलाओं ने शराब के अवैध धंधे में लिप्त चार लोगों के नामों की सूची डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई। 
विज्ञापन

शुक्रवार को बिलौना क्षेत्र की कई महिलाएं जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंच गईं। महिलाओं ने परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए शराब के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में चार लोग शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। शराब के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब के धंधेबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं। महिलाओं ने कहा कि शराब का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गालीगलौज की जा रही है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में महिला मंगल दल अध्यक्ष गोविंदी दफौटी, पार्वती देवी, जीवंती देवी, जानकी देवी और लीला देवी, चंपा देवी, राधा देवी, गंगा देवी, बसंती देवी आदि शामिल थीं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें