फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छह स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय परीक्षा को तैयार, 23 से होगा एनक्यूएएस असेसमेंट

Thu, 19 Feb 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगामी 23 फरवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के तहत जिले के छह चयनित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ आकर्षक लुक भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय टीम के वर्चुअल निरीक्षण से पहले सभी छह केंद्रों में कायाकल्प का कार्य अंतिम चरण पर है। विभाग की ओर से केंद्रों की रंगाई-पुताई कराई जा रही है। मरीजों को जागरूक करने के लिए दीवारों पर स्वास्थ्य संबंधी संदेशों की पेंटिंग उकेरी जा रही है। इसके अलावा दवाइयों के समुचित रखरखाव, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और अन्य विभागीय कार्यों को मानक के अनुरूप पूरा किया जा रहा है, ताकि असेसमेंट में बेहतर ग्रेड हासिल किया जा सके। वहीं असेसमेंट की बारीकियों को देखते हुए एक जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है । इस टीम में जिला अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर गौरव नौटियाल और सीएचओ नुपुर जोशी, पूजा शर्मा, कोमल आर्या को शामिल किया गया है। यह टीम 18 से 27 फरवरी तक केंद्रों में रहकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।
कब किसका होगा असेसमेंट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर भटोली, 24 फरवरी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्यालडोबा, 25 फरवरी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर कन्यालीकोट और आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवलचौंरा, 26 फरवरी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पंद्रहपाली और 27 फरवरी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर चामी का वर्चुअल माध्यम से एनक्यूएएस असेसमेंट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें