फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरालागांव, फल्यांटी में बाल मेला संपन्न

Wed, 04 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिक्षा विभाग की ओर से प्राइमरी स्कूल सिरालागांव और फल्यांटी न्याय पंचायत में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत बाल मेले संपन्न हुए। मेलों में बच्चों ने प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को हैरत में डाल दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कहा कि आज के समय में बच्चों को प्रतियोगी बनाना जरूरी है। उन्होंने अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया। प्राइमरी स्कूल सिरालागांव में दियाली, होराली और सिमगढ़ी न्याय पंचायत क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों का बाल मेला लगा।

यहां मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भौर्याल ने कहा कि सुसंस्कारित शिक्षा देने से बच्चों का बौद्धिक स्तर भी ऊंचा होता है। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई पर घर में खास ध्यान देना होगा। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने कहा कि इस तरह के मेलों से बच्चों की प्रतिभा का पता चलता है।
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में करन सिंह उद्यमस्थल, कृष्ण सिंह सेरी, दीपक कुमार किड़ई, उच्च प्राथमिक स्तर पर गोकुल पपोला इंटर कॉलेज उद्यमस्थल, नीतेश सिंह गैड़ा सिमगड़ी और शंकर सिंह चौहान होराली पहले स्थान पर रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कुंवर राम ने की। यहां धन सिंह भौर्याल, मंगल सिंह बाफिला, ग्राम प्रधान तारा बाफिला, अर्जुन भट्ट, बहादुर सिंह नेगी ने विचार रखे। यहां जिला पंचायत सदस्य बहादुर राम, सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन रैखोला, धन सिंह बाफिला समेत विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, समन्वयक मौजूद थे।

उधर सीआरसी फल्यांटी में आयोजित बाल मेले की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजेंद्र बोरा ने की। मुख्य अतिथि निरंजन चौधरी थे। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, बाल शोध सामान्य ज्ञान, कुर्सी दौड़ और मनभावन कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें