फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई जोशी और कांस्टेबल बोहरा को मिलेगा सीएम सराहनीय सेवा पदक

विज्ञापन
कांस्टेबल रवींद्र सिंह बोहरा। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में तैनात उप निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद जोशी और कांस्टेबल रवींद्र सिंह बोहरा को सराहनीय कार्य के लिए 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन

द्वाराहाट के बमनगांव के मूल निवासी उप निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद जोशी 2001 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। 2016 में विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर वह उप निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए थे। जोशी ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ में सेवा दे चुके हैं। वह 2012 से बागेश्वर जिले में तैनात हैं। उनकी गिनती कर्तव्यनिष्ठ अफसरों में होती है। वह इस समय कोतवाली में तैनात हैं। कांस्टेबल रवींद्र सिंह बोहरा चंपावत के रहने वाले हैं। वह 2006 में पुलिस में भर्ती हुए। रवींद्र ऊधमसिंहनगर, बागेश्वर कोतवाली, बैजनाथ में सेवा दे चुके हैं। इस समय वह बागेश्वर में यातायात पुलिस में तैनात हैं। पुरस्कार के लिए चयन होने पर दोनों को तमाम लोगों ने बधाई दी है। संवाद

एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें