बागेश्वर वन प्रभाग में हुई वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ की बैठक में मौजूद सदस्य।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वन परिसर में रविवार को आयोजित वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ के अधिवेशन में सर्वसम्मति से बागेश्वर वन प्रभाग इकाई की नई कमेटी गठित की गई। इस मौके पर प्रताप सिंह ऐठानी संरक्षक, श्याम सिंह चम्याल अध्यक्ष, विवेक गोस्वामी, सोनी देवी उपाध्यक्ष, आनंद सिंह रावत जिला मंत्री, मनोज कुमार संगठन मंत्री, केवल पांडे प्रचार मंत्री चुने गए।
इसके अलावा हर रेंज स्तर पर एक-एक मंत्री भी चुने गए। इनमें अमित कनारी बागेश्वर, तारा सिंह फर्स्वाण, विशन सिंह नेगी गढ़खेत, रमेश चंद्र पांडे कपकोट, संजय बिष्ट ग्लेशियर, गंगा राम धरमघर, सुरेश लाल बैजनाथ शामिल हैं। अधिवेशन में सहायक वन कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष दामोदर जोशी, उत्तरी कुमाऊं वृत्त अल्मोड़ा के मंत्री हरेंद्र सतवाल, वन आरक्षी संघ अल्मोड़ा के जिला महामंत्री बलवंत सिंह भंडारी चुनाव अधिकारी रहे। अधिवेशन में खीम सिंह परिहार, आनंद सिंह, नारायण गिरि, त्रिलोचन कांडपाल आदि थे। ब्यूरो