फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम ने ताड़का को यमलोक पहुंचाया 

Tue, 26 Sep 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में रामलीला मंचन का दृश्य।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
श्री रामलीला कमेटी की ओर से यहां चल रही रामलीला में सोमवार रात ताड़का वध का मनमोहक मंचन किया गया। विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ की आज्ञा पाकर जंगल गए श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा मारीच और सुबाहु वध का मंचन किया गया।

देर रात तक चल रही रामलीला का मंचन देखने दूर दूर से दर्शक पहुंच रहे हैं। दशरथ की भूमिका वरिष्ठ कलाकार शंकर लाल साह, राम की भूमिका मनोज पांडे, सीता अंकित साह, लक्ष्मण सूरज बिष्ट, भरत भानु तिवारी, विश्वामित्र भुवन उपाध्याय और ताड़का की भूमिका रमेश पांडे ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष महेश पंत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, पंकज पांडे, मनोज कपकोटी, कंचन साह, नीरज उपाध्याय, अंकुर उपाध्याय, मनोज साह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें