फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अल्मोड़ा में दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Thu, 30 Oct 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। उन्होंने विभागों को लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए जनता की हर शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक से अनुपस्थित होने पर उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत और जिला पूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि अधिकारी प्रत्येक शिकायतकर्ता से स्वयं संपर्क कर उसकी समस्या की जानकारी लें और समाधान की पुष्टि करें। डीएम ने कहा कि यदि कोई अधिकारी को किसी कारणवश बैठक में उपस्थित होना संभव न हो तो वह पूर्व अनुमति लेकर ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल होना सुनिश्चित करें। उन्होंने पेयजल, राशन कार्ड, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम युक्ता मिश्र, सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी आदि रहे।
लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सेवा का अधिकार अधिनियम से संबंधित शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की सेवाओं की स्थिति और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि सेवा का अधिकार शासन की मूल भावना है और हर नागरिक को तय समय में पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवा मिलनी चाहिए। बैठक में एडीएम युक्ता मिश्रा, सीएमओ डॉ. नवीन तिवारी, डीडीओ एसके पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें