फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लोनिवि, सीएमओ और एनएच के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Mon, 27 Jul 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में अनुपस्थित रहना अधिकारियों को भारी पड़ गया है। डीएम अपूर्वा पांडेय ने अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए लोनिवि के अधिशासी अभियंता (ईई), मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित जनता दरबार में डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रत्येक सोमवार को होने वाली इस बैठक में सभी अधिकारियों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन इसके बावजूद कई अधिकारी नदारद रहे।
जनता दरबार में विद्युत, पेयजल, आपदा, सड़क अवसंरचना, बढ़े हुए बिजली बिल, संचार सुविधा और पेंशन से जुड़ी कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं सीएम हेल्पलाइन और हैलो बागेश्वर पोर्टल पर सेवाएं लंबित पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने बिजली बिलों में सुधार के लिए विशेष रोस्टर तैयार कर गलत बिलों का त्वरित निस्तारण करने और प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश, बीएसएनएल अधिकारियों को खराब कनेक्टिविटी की समस्या का जल्द दूर करने, सीएम हेल्पलाइन और हैलो बागेश्वर की शिकायतों का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल और सीडीओ नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें