फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजियाखेत में पीने के पानी की कमी

Sun, 07 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लगे मजियाखेत के इलाके में पिछले पांच दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। नलों में पानी की बूंद नहीं टपकने के कारण लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गुस्साई महिलाओं ने नलों के पास खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने पानी की शीघ्र आपूर्ति न होने पर पेयजल संस्थान का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय के पीछे मजियाखेत क्षेत्र में गत पांच दिन से पाने का पानी नहीं आ रहा है। पानी के इंतजार में लोगों की पूरी दिनचर्या गड़बड़ा गई है। पीने का साफ पानी नहीं मिलने के कारण उन्हें सरयू और गोमती के दूषित पानी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।

गंदा पानी पीने से बीमारी फैलने की आशंका बनी है। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने पेयजल संस्थान को पानी की आपूर्ति के लिए कई बार कह दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग कई बार कर दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति शीघ्र न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा परिहार, जशौदा दानू, सरिता खंडूरी, हेमा जोशी, ममता मनकोट, सावित्री देवी, केशर सिंह दानू आदि शामिल थे।

 इधर पेयजल संस्थान के ईई जेएस खाती ने बताया कि लोनिवि की अमसरकोट सड़क का नदी गांव में चौड़ीकरण का काम चल रहा है। ठेेकेदार ने चौड़ीकरण के लिए जेसीबी मशीन लगा रखी है। मशीन की चपेट में आने के कारण योजना के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लाइन ठीक करने का काम चल रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें