बागेश्वर की दुकान में आग लगने से गमगीन दुकानदार राधा देवी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ठाकुरद्वारा वार्ड के मोहल्ला कठायतबाड़ा स्थित ब्लॉक कार्यालय के पास मदन सिंह दानू की किराने की दुकान है। मदन इन दिनों इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश गए हैं। दुकान उनकी पत्नी राधा देवी संभाल रही हैं। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे राधा दुकान बंद कर घर चली गई। घंटेभर बाद दुकान से आग की लपटें और धुआं दिखा।
पड़ोसी ने इसकी सूचना राधा को दी। राधा तुरंत दुकान पहुंची और दुकान खोलकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक वहां अधिकांश सामान जल गया। राधा ने बताया कि तीन माह उनकी एक अन्य दुकान में भी आग लगी थी। आग से हजारों का नुकसान हो गया। उन्होंने घटना में साजिश की आशंका जताई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।