फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक शिक्षण की नवीन विधाओं का प्रयोग करें: जोशी

विज्ञापन
बागेश्वर में हुई कार्यशाला में मौजूद शिक्षक और मास्टर ट्रेनर। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में गणित, विज्ञान विषय में शिक्षकों का सात दिन का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। समापन पर डायट के प्राचार्य एसबी जोशी ने कहा कि प्रशिक्षण की उपादेयता तभी संभव है जब शिक्षक शिक्षण की नवीन विधाओं का प्रयोग पढ़ाने में कुशलतापूर्वक करे।
विज्ञापन

डीईओ (बेसिक) पद्मेंद्र सकलानी ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों को विभिन्न आयामों में सोचने को मजबूर कर सकता है, जिससे वह कुछ नया करने को प्रेरित हो सके। समग्र शिक्षा योजना (माध्यमिक) के प्रभारी डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षकों को शिक्षा में हो रहे नवाचारों से हमेशा स्वयं को संबद्ध रखना होगा। प्रशिक्षण में जिले से गणित विषय में 52, विज्ञान विषय में 40 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. शैलेंद्र धपोला, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दयासागर, डॉ. कुंदन रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. चंद्रमोहन जोशी, वीडी पांडे, संदीप जोशी, रवि जोशी, केएन जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें