फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता में शूटर पंकज को स्वर्ण

Thu, 15 Nov 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
शूटर पंकज को सम्मानित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर में संपन्न चौथी राज्य ओलंपिक प्रतियोगिता में बागेश्वर के पंकज कालाकोटी ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। पंकज को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन


बागेश्वर जिले के ककड़ात निवासी पंकज कालाकोटी ने शूटिंग प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में 400 में से 388 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। अमित कुमार ने 377 व आयुष सती ने 373 अंक हासिल कर क्रमश: रजत व कांस्य पदक हासिल किए। कुमाऊं रेजीमेंट के दो नागा इंफेंट्री बटालियन के सिपाही पंकज ने पूर्व में भी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई पदक हासिल किए हैं। 

बागेश्वर के ककड़ात निवासी पंकज कालाकोटी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता विमला कालाकोटी, पिता त्रिलोक सिंह कालाकोटी सहित दो नगा बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल भूपेंद्र सिंह को दिया है। पंकज ने बताया कि उनका लक्ष्य भारत की तरफ ओलंपिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने है। पंकज की इस उपलब्धि पर यहां विभिन्न खेल संगठनों ने खुशी जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें