फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नीलेश्वर मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव की धूम, मेहंदी प्रतियोगिता में तनिषा और पूर्णिमा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बागेश्वर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के ऐतिहासिक नीलेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्ति और अनुष्ठान के बीच नीलेश्वर महादेव महोत्सव समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव के उल्लास को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को महाशिवरात्री पर्व पर आयोजित नीलेश्वर महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने किया। महोत्सव के तहत आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में तनिषा ने पहला, पूर्णिमा दानू ने दूसरा और उन्नति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आसिफा ने पहला, इलिमा ने दूसरा और पूर्वा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। परिधान हाव-भाव नृत्य प्रतियोगिता में नृत्य कौशल और आत्मविश्वास के आधार पर पूर्णिमा दानू ने पहला, पार्थ रस्तोगी ने दूसरा और हिमानी गढि़या ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी बसंत कुमार, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेश दफौटी, यूकेडी जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने विजेताओं को सम्मानित किया। वहां पर आयोजन समिति के संरक्षक कवि जोशी, अध्यक्ष नरेश कुमार, महासचिव हरीश टम्टा, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, उपाध्यक्ष हेमंती और सह सचिव बबलू ऋतिक मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें