फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकर सिंह बिष्ट महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने 

Thu, 12 Oct 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
नव निर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत करते टैक्सी यूनियन के सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुमाऊं के विभिन्न टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के महाधिवेशन में महासंघ के लिए रानीखेत के शंकर सिंह बिष्ट को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा आठ सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मोहन चंद्र जोशी, जगदीश रौतेला, प्रकाश उपाध्याय, दिवान सिंह राणा, महेश बोरा, चंदन बरोलिया, राजेश जीना और कुवेर सिंह को चुना गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गरुड़ के पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में पहली बार कुमाऊं के टैक्सी यूनियनों के महासंघ का महाधिवेशन हुआ। इसमें कपकोट, द्वाराहाट, चौखुटिया, ताकुला, कांडा, बागेश्वर, सोमेश्वर, रानीखेत खैरना, देवलीखेत, गरुड़ आदि यूनियनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पहाड़ के हर गांव का टैक्सी मालिक और चालक यूनियन से जुड़ा है। महासंघ टैक्सी चालकों और मालिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यकारिणी के सदस्य दीपावली के बाद कुमाऊं की हर टैक्सी यूनियन से संपर्क करने निकलेंगे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता टैक्सी यूनियन गरुड़ के अध्यक्ष चंदन बरोलिया ने की। महाधिवेशन के संयोजक महेश बोरा ने कहा कि टैक्सी चालकों की समस्याओं के संबंध में शिष्टमंडल जल्द ही सीएम और परिवहन मंत्री से मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें